फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंचनामा भरते समय राजमिस्त्री के परिजनों व ससुरालियों में तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार रात बाइक से घर जाते समय वाहन की टक्कर से मरे राजमिस्त्री का लोहिया अस्पताल में पंचनामा भरते समय परिजन और ससुरालियों में तकरार हो गई। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई। राजमिस्त्री की पत्नी ने पति की मौत की सूचना मिलते ही घर में मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा कि वह घर से निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव अदमापुर निवासी अमन (25) और पड़ोसी दोस्त रिषभ (26) को बाइक से जाते समय शनिवार शाम वाहन ने टक्कर मार दी थी। अमन की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर लोहिया अस्पताल में पंचनामा भरा जा रहा था, उसी समय अमन के परिजनों और ससुरालियों में तकरार हो गई।
कमालगंज के गांव पैगूपुर से आए अमन के ससुराल वाले खड़े थे। उसी समय अमन के परिजनों ने कुछ कह दिया। दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। अमन की पत्नी जानकी ने बताया कि जैसे ही पति की मौत होने की सूचना घर पर मिली, ससुराल वाले घर से बच्चों के साथ बाहर निकाल रहे थे। उसने आरोप लगाया कि वे घर में रखना नहीं चाहते।
विज्ञापन

-
फोटो-50, गोद में मासूम बच्चे को लिए पति के अंतिम दर्शन करने जाती जानकी। संवाद

अब कहां जाऊंगी मैं : जानकी
लोहिया अस्पताल में बिलखती जानकी बोली कि ससुराल वाले घर से निकालने पर तुले हैं। माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। एक भाई विजय भी साथ छोड़ चुका है। दूसरा भाई अभिषेक सिर में चोट की वजह से काम करने के लायक नहीं है। पति बाइक पर पीछे बैठे थे, जबकि दूसरा लड़का चला रहा था। उसे मामूली चोट आई है। पति की गर्दन कटी सी है। उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। अब समझ नहीं आ रहा। दो बच्चों का जीवन कैसे पार लगाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें