फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी देश बोले ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ सही कदम: सलमान खुर्शीद

Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित लालकोठी में पत्रकारों से रूबरू होते सलमान खुर्शीद। - फोटो : फतेहगढ़ स्थित लालकोठी में पत्रकारों से रूबरू होते सलमान खुर्शीद।
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर का कदम बिल्कुल सही है। इसके लिए विश्व के सभी देशों ने भारत का साथ दिया। सोमवार को फतेहगढ़ स्थित लालकोठी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद के विरुद्ध सात दलों को विदेशी सरकारों के समक्ष भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा था। एक दल में वे भी शामिल थे। मैंने जापान, सिंगापुर, मलेशिया सहित पांच देशों की यात्रा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखा। आतंकवाद के विरुद्ध सभी देशों ने भारत का समर्थन किया और आपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के विरुद्ध सही बताया।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वे अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का पक्ष रखने के लिए गए थे। इसमें पाकिस्तान का प्रस्ताव खारिज हुआ था। उन्होंने कहा कि विदेश में सभी दलों की विदेश नीति एक ही रहती है। धारा 370 के समर्थन के सवाल पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि धारा 370 समाप्ति के बाद कश्मीर में शांति स्थापित हुई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं धारा 370 समाप्ति का समर्थन किया तो मैंने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध दोनों के पक्ष में नहीं है। ईरान भारत का मित्र देश है। दोनों देशों को बातचीत करके यह तनाव समाप्त करना चाहिए। भारत शांति का पक्षधर है। जातिगत जनगणना के सवाल पर सलमान खुर्शीद बोले कि जातिगत जनगणना से सभी जातियों को न्याय मिलेगा। इसकी मांग हमारी पार्टी (कांग्रेस) ने भी की थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, हिलाल शफीकी व फरीद चुगताई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें