फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वदेशी मेले के मंच पर गूंजा आल्हा

Sat, 11 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, स्वदेशी मेला मंच से आल्हा गाते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में लगे 10 दिवसीय स्वदेशी मेले में दूसरे दिन मंच पर आल्हा गूंजा। करवा चौथ का त्योहार होने से खरीदारों की भीड़ कम दिखी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रौनक रही।
विज्ञापन



यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला लगाया गया। बृहस्पतिवार को मेले के शुभारंभ पर सांसद समेत कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। मेले में 26 काउंटर लगाए गए। वहीं, दूसरे ही दिन शुक्रवार को कोई जनप्रतिनिधि न पहुंचने और त्योहार की वजह अधिक भीड़ नहीं रही। हालांकि सांस्कृतिक मंच पर हो रहे आल्हा से रौनक बनी रही।
वहीं, फूड स्टॉल लगाए घुमना की रीना बाथम ने बताया कि जनप्रतिनिधि, नेता व अधिकारियों को परिवार के साथ प्रतिदिन मेले में आना चाहिए। इससे मेले में और भीड़ बढ़ेगी और खरीदारी होगी। इससे उन लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यदि कोई नेता आते भी हैं तो वह सांस्कृतिक पंडाल में कुछ देर बैठकर चले जाते हैं। मेले में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त सूर्य प्रकाश यादव, तीन अधीनस्थ और स्कूली छात्र मेले में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें