उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव एसोसिएशन के मनोनित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई का चुनाव रविवार को 34वीं वार्षिक आम सभा में हुआ। इसमें अजित तिवारी अध्यक्ष और अनुराग मिश्रा सचिव बनाए गए।
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पर्यवेक्षक अरविंद तिवारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में भूपेंद्र सिंह, संगीत त्रिपाठी उपाध्यक्ष, प्रमोद द्विवेदी व हरगोविंद सैनी सहसचिव, विवेक मिश्रा कोषाध्यक्ष बनाए गए। कुलदीप मिश्रा, प्रतीक त्रिवेदी, पुनीत मिश्रा, शक्ति राजपूत, नितिन शुक्ला, शमसाद मंसूरी, प्रणव दास और राहुल चतुर्वेदी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।