फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर अधिवक्ता

Fri, 27 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दरोगा से मारपीट के बाद अधिवक्ताओं पर दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में वकील लामबंद हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सभागार में बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूम-घूमकर कोर्ट में काम बंद कराया।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष विपनेश सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने मुकदमा वापस न लिए जाने तक हड़ताल पर रहने की बात कही। सदन में सर्वसम्मति से हड़ताल के निर्णय पर सहमति बनी। बैठक के बाद अधिवक्ता सीजेएम कोर्ट की ओर गए। कचहरी परिसर में नारेबाजी कर अधिवक्ताओं ने साथियों से काम बंद करने की अपील की। इसके बाद अधिवक्ता अन्य कोर्ट में गए। उन्होंने न्यायालयों में काम कर रहे अधिवक्ताओं को रोका।

अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए वापस बार सभागार की ओर लौट गए। अध्यक्ष विपनेश सक्सेना ने बताया कि मुकदमा वापस न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान महासचिव संजीव पारिया, उपाध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, अजीत महाजन, अनवर जमाल, दीपक द्विवेदी, गोधनलाल, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, कायमगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व वकीलों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और न्यायिक कार्य से विरत रहे। गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व वकील नारेबाजी करते हुए मुंसिफ कोर्ट के बाहर सड़क पर आ गए। उन्होंने अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक व अनिल यादव के खिलाफ  मुकदमा दर्ज होने का विरोध जताया। कहा कि यह मुकदमा झूठा है। लिहाजा इसे वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होता है तब तक वे संघर्ष जारी रखेंगे।

इस दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता खुशनवाज खां, अध्यक्ष अरुण यादव, सचिव विपिन कुमार यादव, उपाध्यक्ष राघव चन्द्र शुक्ला, खुशहाल खां, सत्यपाल राजपूत, नेत्रपाल सिंह परम मिश्रा, अनूप कुमार सक्सेना, अंकित तिवारी, सुरजीत सिंह, राजकुमार, अमित कुमार शाक्य, मनीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें