कन्या भोज कराते नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली कंपिल रोड र्बाईपास स्थित मेहंदी वाले बाबा की मजार पर 26वां वार्षिक मेला गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार, एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीओ प्रकाश कुमार व कोतवाल अजीत कुमार ने मजार पर चादर चढ़ाकर किया।
मेले में कन्या भोज के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसमें काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मेले में गंगा जमुनी-तहजीब देखने को मिल रही है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। सीओ ने कहा कि हम लोगों को इस मेले से सीख लेनी चाहिए। रात में देवी जागरण का भी आयोजन हुआ। मेला प्रबंधक धीरेंद्र गंगवार ने व्यवस्था संभालने में डटे थे।
इस दौरान अरविंद अग्रवाल, लखपति सक्सेना, रमेश गंगवार उर्फ वकील, नीरज गंगवार, सुधीर गुप्ता, मनोज गंगवार, विवेक गंगवार, संजय गुप्ता, अमित सेठ, इश्याक भाई, आसिम, रफीक, भूरे, सर्वेश गंगवार, जगेंद्र यादव उर्फ मल्लू, सोनू गंगवार, लालू गंगवार, प्रमोद शर्मा, नीलू मिश्रा, संजीव गुप्ता, अरविंद गंगवार आदि मौजूद रहे।