फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोशाला में बनेगा अतिरिक्त टिनशेड, भंडारण केंद्र की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 19 May 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते डीपीआरओ। - फोटो : पुतला जलाते भाजपाई।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीपीआरओ ने कमालगंज क्षेत्र की चौकी महमदपुर स्थित गोशाला की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अतिरिक्त टिन शेड बनवाने व भूसा भंडार कक्ष की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चौकी महमदपुर स्थित गोशाला का नोडल अधिकारी डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। यहां पूर्व में एक सफाईकर्मी के निलंबन के बाद सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखी। गोवंशों के पास चारा पड़ा होने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक मिलीं। गोशाला से जुड़ी 11 ग्राम पंचायतों के प्रधानों से अतिरिक्त टिनशेड बनवाने व भूसा भंडार केंद्र की क्षमतावृद्धि के लिए राज्य वित्त आयोग से धनराशि देने के निर्देश दिए थे।
तीन ग्राम पंचायतों से गोशाला को पुल्लिंग से 30 हजार रुपये दिए गए हैं। शेष आठ प्रधानों को एक सप्ताह के अंदर धनराशि पुलिंग करने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि 11 ग्राम पंचायतों की एक लाख 10 हजार रुपये पुलिंग धनराशि से अतिरिक्त टीन शेष बनवाने के साथ गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। उन्होंने एडीओ विनय सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंप है।
विज्ञापन

दो प्रधानों ने 10 क्विंटल भूसा दान किया है और दाना भी दिया। गोशाला की पांच बीघा भूमि पर हरा चारा बोया गया जो 15 दिन में तैयार हो जाएगा। तीन बीघा चारा और बो दिया गया है। इससे गोवंशों के लिए हरे चारे की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें