फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Mon, 19 May 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना जहानगंज क्षेत्र के नगला डाल गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अभिषेक कुमार (22) पुत्र रमेश चंद्र रविवार शाम करीब सात बजे नगला दुली थाना नवाबगंज में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। रास्ते में सिरौली कोल्ड स्टोरेज के सामने नवाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की मदद से अभिषेक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें