फर्रुखाबाद। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.दलवीर सिंह ने सीएचसी नवाबगंज का शनिवार को निरीक्षण किया। वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ वशिष्ठ कटियार से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मतदान दिवस पर बूथों के लिए प्रत्येक आशा को 50-50 ओआरएस पैकेट व अन्य दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम, पुरुष वार्ड, लैब कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक करने को कहा।
सीएचसी से निकलने के बाद एसीएमओ ने हेल्थ वेलनेस सेंटर देखे। अजमतपुर सेंटर खुला था, लेकिन वहां मरीज काफी कम पहुंचे थे। इसके बाद वह पपियापुर पहुंचे तो हेल्थ वेलनेस सेंटर में तला लगा मिला। एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि सीएचओ से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।