फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन हड़पने के लिए पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। महिला ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने जमीन हड़पने के लिए पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप हमलावरों पर लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव मेरापुर छदामी निवासी स्व. हेमराज सिंह की पत्नी अलका देवी ने कोर्ट क आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि अलका देवी की शादी उगरपुर निवासी हेमराज के साथ हुई थी। पांच वर्ष पहले हेमराज ने अलका के नाम लगभग दो बीघा जमीन खरीदी थी। इसके चलते गांव उगरपुर मुरहास कन्हैया निवासी प्रमोद, विक्की, सेंट्रल दिल्ली निवासी शिवराज, जुगाड़ी तथा जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के लड़ैते कॉलोनी निवासी अंकित व बादाम अलका से रंजिश मानने लगे।
जमीन अपने नाम करवाने को लेकर हमलावरों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी। 22 फरवरी 2025 की रात हमलावरों ने अलका के पति हेमराज को मारकर फांसी पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेमराज के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। अलका ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें