फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट, चेन व रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर मारपीट के बाद दबंगों ने हरदोई डिपो के परिचालक को पांचाल घाट पर जमकर पीटा। परिचालक ने चेन और टिकट के 10 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पांचाल घाट चौकी पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला शांतिनगर नबदिया निवासी राहुल कुमार हरदोई डिपो में परिचालक के पद पर तैनात हैं। वह बृहस्पतिवार रात बस को ले जा रहे थे। पांचाल घाट पुल से निकलते ही एक युवक ने हाथ देकर बस को सवारी बनकर रुकवाया। बस जैसे ही रुकी कि उसमें चढ़े 12 से अधिक दबंगों ने हमला कर दिया। बस के अंदर परिचालक को जमकर पीटा। चालक पंचम शुक्ला ने बस साइड में लगाकर दबंगों से बचाने का प्रयास किया, को आरोपी नीचे उतरकर बस पर पथराव करने लगे। हमलावरों के भय से यात्री अपनी सीटों पर शांति से बैठे रहे।
परिचालक ने पांचाल घाट चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि दबंग गले से चेन तोड़ ले गए। उसके बैग में 10,850 रुपये भी थे, उसे भी आरोपी छीनकर ले गए। राहुल के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक बस पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल राजेपुर क्षेत्र का है। राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कादरीगेट थाने से बस अड्डा पर विवाद होने की सूचना मिली थी। मेरे थाना क्षेत्र में किसी तरह की घटना नहीं हुई है। तहरीर देने भी कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें