फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज/कमालगंज। बाजार से घर वापस जा रहे बाइक सवार साथियों को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां घायल युवक को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र के आलूपुर निवासी रंजीत कुमार उर्फ छोटू (28) शुक्रवार शाम बाइक से गांव के दोस्त आकाश (25) के साथ जहानगंज स्थित बाजार गया था। शाम करीब साढ़े 7 बजे दोनों घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में महरुपुर बीजल के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में चालक रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी आकाश घायल हो गया। टक्कर मार भागी कार को पुलिस ने पकड़ कर लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ मान सिंह ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे रंजीत के परिजन शव देख बेहाल हो गए।
रंजीत तीन भाई भानू प्रताप सिंह व अवधेश में छोटा था। उसकी मां विमला देवी बिलखने लगी। पत्नी बबली पुत्री के साथ मायके में रह रही हैं।
जहानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा भरकरशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें