फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ के सामने बीसीपीएम पर लगाए वसूली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को वहां पहुंचे सीएमओ के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने बीसीपीएम पर देयकों के भुगतान में वसूली करने का आरोप लगाया। सीएमओ ने बरौन व राजेपुर सीएचसी के बीसीपीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


14 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भी आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर आशाओं से बात की। आशाओं ने कहा कि शासन में मांगों पर सुनवाई न होने से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष शिमला, सचिव सपना कटियार, मिथलेश सोलंकी आदि ने सीएमओ को बताया कि सीएचसी बरौन व राजेपुर के बीसीपीएम सभी देयकों के भुगतान के नाम पर रुपये ले चुके हैं। कई बार तो रुपये लेने के बाद भी पूरा भुगतान नहीं किया। जो रुपये नहीं देता उसका भुगतान रोक दिया जाता है।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि फरवरी व मार्च का भुगतान अभी तक नहीं मिला। इस पर नगरीय कोऑर्डिनेटर राजीव पाठक ने बताया कि वाउचर देर से मिलने की वजह से विलंब हो रहा है। शासन से बजट मिलने पर भुगतान होगा। कहा कि प्रदेश स्तरीय मांगों के संबंध में उन्होंने मांगपत्र भेज दिया है। स्थानीय स्तर की समस्याएं वह निस्तारित कराएंगे। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि आशाओं की ओर से वसूली के आरोप लगाने पर उन्होंने बरौन व राजेपुर सीएचसी के बीसीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें