फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
गांव धीरपुर में गमगीन बैठे विकास के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सलेमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी अरविंद का पुत्र विकास कुमार (23) गांव के ही रिंकू राठौर की टेंट की दुकान पर काम करता था। बुधवार को विकास गांव मदनपुर छोटा कछपुरा निवासी अनिल कश्यप (20) के साथ बाइक से गांव इंदरपुर गए थे। वहां से टेंट का कुछ सामान लेने के लिए गांव नगला बाग जा रहे थे।
विज्ञापन

विकास हेलमेट नहीं लगाए था। बुधवार रात करीब आठ बजे सलेमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। विकास व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोहिया अस्पताल भेजा। लोहिया अस्पताल से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
सैफई जाते समय रास्ते में विकास की मौत हो गई। विकास की मां सोमा देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। विकास चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल का सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें