मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर देर रात एक ट्रक ओवर टेक करने के प्रयास में बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। इससे चालक व हेल्पर घायल हो गए। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया। टक्कर लगने से बिजली का पोल टूट गया।
इटावा-बरेली हाईवे पर की की हालत ठीक नहीं है। उस पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को कोहरे में बहुत संभल कर चलना पड़ता है। मंगलवार रात एक ट्रक बरेली से इंदौरा पेपर लादकर जा रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर हवाई पट्टी के पास रात को एक वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे खांदी में पलट गया। टक्कर लगने से बिजली का पोल टूट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रक में फंसे चालक जनपद बरेली के कसबा बहेड़ी निवासी अजीजुल रहमान व हेल्पर मोहम्मद शरीफ को निकालकर सीएचसी भेज दिया। वहां उनकी मरहम पट्टी की गई।