फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ की तेज धारा में बहा युवक, तलाश जारी

Thu, 11 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बाढ़ प्रभावित गांव नगला थला निवासी कल्लू का 20 वर्षीय पुत्र लाल मियां बुधवार को बूढ़ी गंगा की तेज धारा में बह गया। लाल मियां की अहमदगंज बाजार में बाइक मिस्त्री की दुकान हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर वह बाजार से खाने-पीने का सामान लेने गया था। बताया गया कि गांव पहाड़ी से अहमदगंज को जोड़ने वाली पुलिया बाढ़ की तेज धार से कट चुकी है। पुलिया पार करते समय अचानक वह संतुलन खो बैठा और धारा में बह गया।



ग्रामीणों ने उसे पानी में बहते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाली से एसएसआई सुरजीत सिंह और कुआंखेड़ा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन




लाल मियां अपने पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। ग्रामीण भी मौके पर जुटकर तलाश में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवक की खोज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें