फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा का बढ़ता कटान, समैचीपुर चितार गांव में दहशत

विज्ञापन
फोटो-30, समैचीपुर चितार गांव में कटान कर रही गंगा की धार। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा के तेज कटान से शमसाबाद थाना क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव में दहशत का माहौल है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे कटान के कारण बाढ़ पीड़ित अपने घरों को खुद ही तोड़कर ईंटें बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

सुनील कुमार, जहान मिया, मतलूम और अकलीमा बेगम सहित कई ग्रामीण अपने मकान तोड़कर सामग्री निकाल रहे हैं। सूचना मिलने पर लेखपाल पंकज कुमार, ग्राम प्रधान जुबैर अपने पुत्र सिजवान मोटर बोट से गांव पहुंचे।
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। बाढ़ के कारण जो लोग मकान तोड़ रहे थे उनकी सूची बनाई। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि एक महीने से बाढ़ चल रही है। अब जलस्तर कम होने पर कटान और तेज होने लगा है। लेखपाल ने बाढ़ प्रभावितों को कटान क्षेत्र से दूर रहने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें