राजेपुर। मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती घायल अन्य युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव सोता बहादुरपुर निवासी अब्दुल हुसैन (21) अपने साथी अतीक अहमद (22) के साथ बाइक से शनिवार को अल्लागंज जा रहे थे। गांव निबिया चौराहा के निकट सामने से आ रही बाइक से अब्दुल हुसैन की बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार सुनील कुमार (29) पुत्र रूपचंद्र निवासी गंदा टोला थाना कुरई, शिवनी राज्य मध्य प्रदेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल अब्दुल हुसैन व अतीक अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया था। लोहिया अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान अतीक अहमद निवासी सोता बहादुरपुर की मौत हो गई। उप निरीक्षक कमल किशोर ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)