फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला काली नदी में कूदी, होमगार्ड व युवक ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। जिला कन्नौज की युवती ने काली नदी में छलांग लगा दी। यह देख चेकपोस्ट पर मौजूद होमगार्ड जवान व एक अन्य युवक ने महिला को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना जहानगंज क्षेत्र स्थित काली नदी के पुल से जिला कन्नौज के गांव खुमारिया निवासी भावना पत्नी महेश ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान चेक पोस्ट पर बैठे होमगार्ड सौरभ कटियार व एक अन्य व्यक्ति ने नदी में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाला। जानकारी पर थाना जहानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला को बचाए जाने के बाद पुलिस ने उसे कोतवाली छिबरामऊ के उप निरीक्षक रामजीलाल के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार ने बताया कि महिला जिला कन्नौज के गांव खुमारिया की रहने वाली थी। महिला ने काली नदी में छलांग लगाने का कारण नहीं बताया। उसे छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें