फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से तहसील में जमे हैं 31 लेखपाल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहसील सदर में 31 लेखपाल अपने एक क्षेत्र के निर्धारित कार्यकाल दस वर्ष से अधिक समय से जमे हैं। किसी को तीन वर्ष तो किसी को चार वर्ष अधिक हो चुका है। इनमें दो लेखपाल एनआईसी से अटैच हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी लेखपालों की सूची मांगी है जिन पर शीघ्र ही कोई निर्णय होने की संभावना है।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र में करीब एक सैकड़ा लेखपाल कार्यरत हैं। इनमें एक तिहाई लेखपाल अपने रसूख के बल पर अंगद के पांव बने हुए हैं। किसी को तहसील क्षेत्र में 13 तो किसी को 14 वर्ष हो गए हैं। पांच लेखपाल तो सदर तहसील क्षेत्र के ही मूल निवासी हैं। इनमें कई लेखपाल गंभीर आरोपों से भी घिरे हैं। इन सभी की सूची जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने मांग ली है। जिलाधिकारी को तहसील से भेजी गई सूची के मुताबिक रामगुलाम, अनिल कुमार अवस्थी, गंगा सरन, हरेंद्र प्रकाश, चतुर्भुज, विनोद कुमार सक्सेना, बलवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, बालकराम, राम विलास, कन्हैयालाल पाल, रामलखन पांडे, बृजेश सिंह, जयप्रकाश, उदय प्रताप सिंह, महेश्वर सिंह, प्रभात कुमार, विवेक कुमार पाल, विजय कुमार पाल, मुनीश्वर पाल, रोशनलाल, जगदीश कुमार, गिरंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, कन्हैयालाल कुशवाहा तो सन 1998 से तहसील सदर में कार्यरत हैं। इनके अलावा संजीव मिश्रा, गोविंद सिंह, वीरपाल सन 2000 से, हरमुख सिंह सन 2001 से, सरोज पाठक 1999 से, बादाम सिंह 2002 से, तहसील क्षेत्र में कार्यरत हैं। हालांकि इनमें दो लेखपाल एनआईसी से कई साल से अटैच हैं लेकिन उन्हें वेतन सदर तहसील से ही मिल रहा है। इस संबंध में सदर के उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में दस साल से अधिक समय से जमे लेखपालों की सूची मांग ली है। निर्णय उन्हीं के द्वारा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें