फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछितों की गिरफ्तारी में कई एसओ फिसड्डी

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जिले में दो दिन अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में वांछितों की गिरफ्तारी में सात एसओ कोई खास नतीजे नहीं दे पाए।
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर जिले में धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसमें शहर कोतवाली पुलिस ने 9, कंपिल पुलिस ने 3, फतेहगढ़ पुलिस ने 2, कायमगंज पुलिस ने 2, मेरापुर पुलिस ने 2, मोहम्मदाबाद पुलिस ने 1 वांछित की गिरफ्तारी की। जहानगंज, कमालगंज, राजेपुर, अमृतपुर, शमसाबाद, नवाबगंज, मऊदरवाजा पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई। निरोधात्मक कार्रवाई में थाना कमालगंज ने 15, फर्रुखाबाद ने 10, कायमगंज ने 9, मऊदरवाजा ने 8, शमसाबाद ने 6, मेरापुर ने 5, कंपिल ने 5, जहानगंज, अमृतपुर, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, राजेपुर ने 3-3 की गिरफ्तारी की। फतेहगढ़ पुलिस मात्र 2 की गिरफ्तारी कर पाई। जिला बदर अपराधियों को पकड़ने के लिए फर्रुखाबाद और नवाबगंज पुलिस ने 1-1 को बंदी बनाया। फर्रुखाबाद ने 19, मोहम्मदाबाद, मऊदरवाजा, नवाबगंज, जहानगंज ने 5-5 वारंटियों को बंदी बनाया। कायमगंज, कंपिल पुलिस ने 4-4, शमसाबाद पुलिस ने 3, राजेपुर, अमृतपुर, कमालगंज पुलिस ने 1-1 को बंदी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें