फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 ने छोड़ दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आठ केद्रों पर हुई परीक्षा में 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 2270 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 को नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश को शनिवार को जिले के आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। कन्या विद्यापीठ इंटर कालेज कायमगंज परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 244 में 25 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां 219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजेंद्र सिंह इंटर कालेज नवाबगंज में पंजीकृत 319 में 17 अनुपस्थित रहे। सूर्य कुमारी इंटर कालेज शमसाबाद में 156 में 7 ने जीजीआईसी फतेहगढ़ में 183 में 30 ने जीआईसी में 450 में 37 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी तरह शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा में 337 में 19, जवाहर नवोदय विद्यालय में 302 में 18, आरपी इंटर कालेज कमालगंज में 470 में 38 परीक्षा देने नहीं आए। इसके लिए तैनात पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा कराई। सुरक्षा को केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें