फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलक तोड़कर 2.90 लाख उड़ाए

Sun, 12 Jan 2014 05:46 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। परचून दुकान के ताले व गोलक तोड़कर चोरों ने 2.90 लाख की नगदी पार कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी प्रदीप कुशवाह दूध का व्यापार करते हैं। साथ ही उनकी गांव में ही परचून की दुकान है। प्रदीप ने शुक्रवार को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 3.50 लाख रुपया निकाला था। 60 हजार रुपये उन्होंने दूध वालों को भुगतान कर दिया। 2.90 लाख रुपये प्रदीप ने दुकान की गोलक में रख दिए। शाम को प्रदीप कुमार दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और 2.90 लाख रुपये चोरी कर ले गए। प्रदीप के पिता मुलायम सिंह शनिवार सुबह दुकान खोलने आए तो ताले टूटे थे। उन्होंने प्रदीप को जानकारी दी। प्रदीप की सूचना पर आई पुलिस जांच कर लौट गई। प्रदीप ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि उन्हें चोरी की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


नलकूप में नकब लगा चोरी
फर्रुखाबाद। नलकूप में नकब लगा कर चोर पाइप और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर ले गए। थाना मऊदरवाजा के गांव ढिलावल निवासी संजीव चतुर्वेदी का गांव में ही नलकूप है। शुक्रवार की रात चोरों ने नलकूप में नकब लगा दी और पानी के पाइप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके साथ ही पास में ही लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें