फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ी, एक मौत

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक दिन की धूप के बाद रविवार दोपहर मौसम ने फिर पलटी मारी। शाम होते-होते कोहरा छा गया। सर्द हवाओं की वजह से लोग फिर से घरों में दुबक गए। वहीं शमसाबाद के गांव अद्दूपुर देहामासी में सिंचाई करते समय ठंड लगने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मालूम को कि शनिवार को तेज धूप हुई थी। रविवार सुबह भी मौसम कुछ हद तक ठीक रहा। सुबह धूप दिखते ही शहर के हर छत पर लोग धूप सेकते नजर आए। लोगों को लग रहा था कि अब सर्दी लौट जाएगी, लेकिन दोपहर तक आसमान में फिर से कोहरे छा गए और सूर्य की किरणें कोहरे में छुप गई। शाम को घना कोहरा छा गया। इस दौरान चली सर्द हवाओं ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया।
शमसाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक गांव अद्दूपुर निवासी पूर्व सैनिक हरीशचंद्र माथुर (65) बेटों देवेंद्र कुमार और अनिल कुमार के साथ 28 दिसंबर को गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान हरीशचंद्र को सर्दी लगने लगी। बेटों ने पास में ही आग जला दी। हरीशचंद्र आग ताप रहे थे, तभी अचेत होकर गिर पड़े। इस पर बेटे उन्हें लेकर मंझना स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां डाक्टर ने हरीशचंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना मिलने पर लेखपाल अनिल कुमार और प्रधान अशोक गंगवार मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने पूर्व सैनिक की ठंड से मौत होने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। रविवार को मृतक की पत्नी राजकुमारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें