फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को फर्रुखाबाद महोत्सव में बढ़ी रौनक

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार को छुट्टी से फर्रुखाबाद महोत्सव में रौनक बढ़ गई। झूलों के पहिए पूरे दिन घूमते रहे। सरकारी विभागों के स्टालों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन पांडाल सुबह से देर शाम तक भरा रहा। पेड़ संरक्षण व साइकिल से बेटी को स्कूल ले जाने वाली झांकियां रविवार को बनाई गईं। स्टालों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी करने वालों का आना जाना बना रहा। खाने पीने की कई दुकानें पहुंचीं।
इतिहास जानने की रही बेकरारी
फर्रुखाबाद। महोत्सव परिसर में अतुल कपूर की पेंटिंग व रवींद्र भदौरिया के खींचे चित्रों की प्र्र्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। यहां जिले क ी पुरानी इमारतों की तस्वीरों के साथ ही विश्वामित्र, च्यवन ऋषि, राजा कुशध्वज, ऋषि घौम्य, आचार्य द्रोण, ऋषि उपमन्यु, हर्षवर्धन, राजा खोर, मिहिर भोज, वाण भट्ट, हाजी विलायत अली, यशोवर्मन, कवि घाघ, महादेवी वर्मा, वराह मिहिर, राजा चंद्रदेव, जयचंद्र, महाराजा पृथ्वीपाल, राजा पोखर के चित्र प्रदर्शित हैं।
विज्ञापन

दामिनी कांड पर केंद्रित रहा महिला सम्मेलन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर को पांडाल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां दामिनी के साथ दुष्कर्म करने वालों क ो फंसी की मांग की गई। बलात्कार के मामलों में कड़ी सजा का कानून बनाने की मांग बुलंद की गई।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नारी अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। बलात्कार केे दोषियों को फंासी दी जाए।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि नारी पर अत्याचाराें को रोकने के लिए कड़े कानून बनें। शहर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं हकों को पहचानें। कामिनी कौशल ने कहा कि दामिनी जैसी वारदात किसी के साथ न हो, ऐसी पहल होनी चाहिए। भारती मिश्रा ने कहा कि दामिनी कांड से देश शर्मसार हुआ है। आयोजन में शांति प्रिया,पूर्णिमा राठौर, अलका राजपूत, कामिनी कौशल, ऊषा सिंह, भारती मिश्रा, सुनीता गुप्ता, चित्रा अगिभनहोत्री, सुमन राठौर आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता डा. पुष्पा सूद ने की। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
विकृतियों के खिलाफ आगे आएं धर्म
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के पहले सत्र में सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां उत्पीड़न, सामाजिक विकृतियों व अत्याचारों के खिलाफ आगे आने की अपील की गई।
सम्मेलन की शुरूआत दामिनी को श्रद्धांजलि देेने के साथ हुई। बाबू सिंह गिल ने कहा कि सभी धर्म आपसी भाईचारा व सद्भाव की सीख देते हैं। दामिनी कांड शर्मनाक है। सभी धर्म ऐसे अत्याचारों की मुखालफत में आगे आएं। सलीमुद्दीन ने कहा कि धर्म नेक काम करने की सीख देते हैं। डा. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि धर्मों की शिक्षाओं क ो जीवन में उतरना चाहिए। अनिल मिश्रा ने कहा कि कोई भी धर्म गलत करने की इजाजत नहीं देता है। वीके मधु ने कहा कि धर्म इंसानियत का पैगाम देते हैं। भंते नागसेन , भंते आर्यमित्र, संतोष प्रजापति, विनय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मद मोहसिन ने किया।
ठंड में गूंजे कवियाें के तराने
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव में शनिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां कवियों ने काव्य विद्या के विविध रंग बिखेरे। विकट सर्दी के बाद भी श्रोता देर रात तक जमे रहे।
कवि बहादुर सिंह निर्दोषी ने टूटी चारपाई शीर्षक से कविता पाठ कर लोगों को गुदगुदाता तो कुछ पंक्तियों के जरिए सोचने को विवश कर दिया। इसी तरह वसी अहमद वसी ने अपनी कविता इस अंदाज में पेश की- यह साल जाते-जाते कई काम कर गया/ हैवान जिंदा जिंदा हो गया इंसान मर गया।
सुरेश गौतम ने कविता की पंक्तियां पेश करते हुए कहा कि- देश खोखला करते हैं जो उन्हें चैन से मत सोने दो / बहुत हो चुकी गुंडागर्दी, अब परिवर्तन होने दो। श्यामल मजूमदार ने अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को सोचने के लिए विवश कर दिया। उनकी कविता इस तरह थी- जो सियासत में अंधी कमाई न होती/ चेहरे पर उनकी लुनाई न होती। इसी तरह रामकिशोर तिवारी, रवि चतुर्वेदी, सुरेश सरल, डा. श्याम, व्याख्या मिश्रा, प्रख्यात मिश्रा, कृष्ण कांत त्रिपाठी, श्याम निर्मोही, उपकार मणि उपकार, शैलेंद्र अगिभनहोत्री ने कविता पाठ के जरिए शमां बंाधा। पुलिस कप्तान एन चौधरी भी कार्यक्रम में जमे रहे।
शतरंज में श्लोक मिश्रा ने मारी बाजी
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं क ो 4 जनवरी को समापन समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे।
एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में सीनयर वर्ग में सोनू वर्मा प्रथम, फै जान खान द्वितीय, मयंक तृतीय रहे। विशाल पांडे को सांत्चना पुरस्कार के लिए चुना गया। जूनियर वर्ग में शुभांगी मिश्रा प्रथम, दृष्टि शर्मा द्वितीय, श्रद्धा मिश्रा तृतीय रहीं। रीता दुबे को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्राइमरी वर्ग में मानसी प्रथम, सृष्टि द्धितीय, अनुष्का सिंह तृतीय रहीं। अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में श्लोक मिश्रा प्रथम व मयंक कुमार उपविजेता रहे। मनीष बाजपेयी, वसीम खां, रमेश चंद्र, कामिनी कौशल, भारती मिश्रा, सुधीर कुशवाहा ने परिणाम जारी किए। रविवार को एकल गायन प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागियों ने शिरकत की। मनोज मिश्रा, विद्या प्रकाश दीक्षित नीरज शुक्ला व आकाश दुबे ने आयोजन संपन्न कराया। फै शन मेनिया में 30 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराए हैं। इन्होंने रैंप पर कैटवाक किया। बरेली की आर्केस्टा पार्टी के कलाकाराें ने शिव नृत्य की प्रस्तुति कर सभी को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें