फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 गांवों की बिजली तीन दिन से गुल

Sun, 29 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
‌बिजली समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शमसाबाद क्षेत्र के लगभग 45 गांवों की बिजली सप्लाई तीन दिन से ठप है। तीन दिन पहले बारिश में इंसुलेटर पंचर होने के बाद इन्हें नहीं बदला जा सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इंसुलेटर स्टोर से न मिलने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


33/11 विद्युत उपकेंद्र हजियापुर से हरसिंहपुर फीडर से करीब 45 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। 26 जनवरी की रात में तेज हवा के साथ हुई बरसात से हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर कई जगह खराब हो गए। जानकारी के बाद लाइन में कई जगह इंसुलेटर पंचर मिलने पर इनको बदलवाने का काम शुरू किया गया। स्टोर से पर्याप्त इंसुलेटर न मिलने के कारण खराब हुए सभी इंसुलेटर नहीं बदल सके। इस कारण बिजली सप्लाई तीसरे दिन रविवार को भी बंद रही। अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया कि इंसुलेटर बदलने का काम चल रहा है। अभी और इंसुलेटरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें