फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ सहित 441 लोगों ने लिया बूस्टर डोज

विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में बूस्टर डोज लगवाते लैब टेक्निसियन राजीव कटियार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सोमवार को पहले दिन सीएमओ सहित 441 लोगों को टीके की बूस्टर डोज लगाई गई। गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी टीका लगाकर उन्हें कोरोना से सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

चुनावी बिगुल बजने से साथ बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए प्रशासन टीकाकरण पर पूरा जोर दे रहा है। सोमवार से स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु के बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को तीसरा टीका (बूस्टर डोज) लगना शुरू हो गया है।
पुलिस लाइन में लगे टीकाकरण बूथ पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा सहित पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा, एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. उमेश चंद्र, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. दीपक कटारिया सहित 20 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने कहा कि सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। एसपी ने कोरोना से बचने के लिए लोगों बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि ऑनलाइन या टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराकर कोई भी टीका लगवा सकता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि दूसरी डोज लेने के नौ माह पूरे होने के बाद बुजुर्ग डॉक्टर से लिखित परामर्श लेकर बूस्टर डोज लगवाने जाएं। बुजुर्गों को बूस्टर डोज लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 441 लोगों ने एहतियाती (प्री काशन) डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें