फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी मुकीम खां में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 400 परिवार

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में हैंडपंप पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। शहर के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में कई साल से पानी ही नहीं आया। लिहाजा करीब 400 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां लगे हैंडपंप से घंटों लाइन में लगकर एक बाल्टी पानी मिल पाता है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में 15 साल पहले पानी की पाइपलाइन डाली गई थी, मगर इससे अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। यही वजह है कि इस मोहल्ले में रह रहे करीब 400 परिवार नलकूपों की आपूर्ति से वंचित है। हालांकि अन्य मोहल्लों में यहां लगे नलकूप से पानी मुहैया कराया जाता है। मोहल्ले के ही मोबिन अंसारी, शकील अंसारी ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही हैंडपंप पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं।
रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक कुछ कम भीड़ रहती है। तभी पुरुष वर्ग पानी भरते हैं। अन्यथा सुबह और शाम महिलाओं, बड़े बच्चे लाइन में लगकर घरेलू काम के लिए पानी भरने को मजबूर हैं। इश्तियाक ने बताया कि एक नलकूप लगा है।
विज्ञापन

उससे चार मोहल्लों में पानी जाता है, मगर इस मोहल्ले में पानी नहीं आता। मेराज ने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलकल विभाग के जेई गौरव मिश्रा ने बताया कि उनके पास शिकायत नहीं आई है। इस मामले को दिखवाकर समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें