फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक, पांच सैन्य कर्मी, डाक्टर, सिपाही सहित 27 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक, डाक्टर समेत 35 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 35 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें पूर्व विधायक, पांच सैन्य कर्मी, डाक्टर, सिपाही, ग्राम प्रधान, रिटायर्ड दरोगा व उनका इंजीनियर बेटा भी शामिल है। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 671 पहुंच गया है।
शहर के मोहल्ला नवाब दिलावरजंग पल्ला गल्ला मंडी निवासी पूर्व विधायक व सपा नेता उर्मिला राजपूत(65) कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। इससे दो दिन पहले उनके पति रामकृष्ण राजपूत, पुत्र, पुत्रवधू व पौत्र संक्रमित पाए गए थे। फतेहगढ़ स्थित मिलेट्री हास्पिटल में तैनात नायब सूबेदार सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी लेबर ठेकेदार(39), मोहल्ला केशव नगर गुमटी नंबर दो निवासी डाक्टर(34), नेकपुर चौरासी निवासी वृद्धा (80), परिवार की महिला (45) व वृद्ध (65), चांदपुर निवासी प्रापर्टी डीलर(44), रेलवे कालोनी निवासी रेलकर्मी (37) के अलावा आवास विकास कालोनी निवासी 15 व 17 वर्षीय दो बहनों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी ग्राम प्रधान(60) संक्रमित निकले। वह अलीगढ़ गए हैं। कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी युवक चार दिन पूर्व कोरोना की चपेट में आया था।
विज्ञापन

उसकी चार वर्षीय बेटी भी संक्रमित निकली है। मोहल्ला मेहंदी बाग निवासी रिटायर्ड दरोगा (65), उनकी पत्नी (60), इंजीनियर पुत्र (32) व पुत्रवधू (28) के अलावा मोहल्ला छपट्टी निवासी महिला (40) भी संक्रमित पाई गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली का सिपाही(23), गांव मदनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक (80), पिपरगांव निवासी युवक(30), शमसाबाद के मोहल्ला रावतटोला निवासी महिला (45) व कमालगंज की महिला (40) के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा आठ और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें