फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। परिवार में विवाद के बाद पत्नी को उसके मायके छोड़ने गए युवक का शव गांव के बाहर सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
थानाक्षेत्र के गांव उगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी लाखन सिंह के पुत्र नीरज(27) के परिवार में विवाद हो गया था। इसके बाद वह पत्नी सरिता को डेढ़ वर्षीय बेटी नंदनी के साथ बाइक से उसके मायके जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव बहोरिकपुर छोड़ने गया था। सरिता को गांव के बाहर ही छोड़कर चला आया था। पर वापस अपने घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर शैलेंद्र के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। उसकी बाइक पास में ही खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के भूरे ने शव देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस व उसकी पत्नी को सूचना दी। मायके वालों संग आई पत्नी सरिता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। रविवार सुबह पति, ससुर, जेठ में कहासुनी हुई थी। इस पर वह उन्हें मायके छोड़ आया था। नीरज छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाई सुभाष की सूचना पर दरोगा अनिल कुमार ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें