फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ सड़कों के निर्माण के लिए 34.5 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से इस वित्तीय वर्ष में पीडब्ल्यूडी को 34.5 लाख भेजे गए हैं। इससे बंद पड़ा आठ सड़कों का निर्माण फिर शुरू होगा। दूसरी किस्त भी जल्द ही आने की संभावना से अब बरसात से पहले सड़कों का निर्माण पूरा होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि 28.88 लाख से स्वीकृत इकलहरा अटैना और पथरामई जाने वाले मार्ग का निर्माण 17.61 लाख से होगा। 2.64 लाख से स्वीकृत कायमगंज बरखेड़ा मार्ग से सुजातपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 44 हजार से होगी। 17.36 लाख से स्वीकृत बरखेड़ा नगर पुल से खेेतलपुर सौदिया तक बंबा पटरी तक मार्ग की मरम्मत के लिए 2.90 लाख से कराई जाएगी। 3.31 लाख से स्वीकृत हरकरनपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से 55 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा चिलसरा मार्ग से कुबेरपुर घाट संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 10.39 खर्च होंगे। इसमें 1.73 लाख रुपये भेजे गए। 19.90 लाख से बनने वाली सिरमौरा तराई से नगला बरी सड़क व पुलिया निर्माण के लिए 3.32 लाख मिले हैं। 23.83 लाख से स्वीकृत कटरी धर्मपुर मार्ग से गुचलियाई मार्ग की पुलिया व सुुरक्षात्मक कार्य के लिए 3.97 लाख रुपये आए हैं। 23.87 लाख से स्वीकृत विलावलपुर के पास से नगला पंखियन की मड़ैया तक मार्ग की मरम्मत व पुलिया निर्माण के लिए पहली किस्त में 3.98 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें