फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासभा ने 254 मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 05 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मेधावी बच्चों को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला लोधी क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 254 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे रोड स्थित अनंत सभागार में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी बच्चों ने अपने अंकपत्र महामंत्री ईश्वरदयाल राजपूत व अन्य पदाधिकारियों के पास जमा किए।

इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर जिलाध्यक्ष, महामंत्री व समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के चलते चार मेधावी बच्चे शील्ड लेने से वंचित रह गए। महामंत्री ने बताया कि 254 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बचे हुए चार मेधावियों को शील्ड बाद में दी जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि नागेंद्र बहादुर ने कहा कि समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व सभासद राजनरायन, जौली राजपूत ने शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गयाप्रसाद वर्मा, डा. भूदेव राजपूत, नवाब सिंह वर्मा, पातीराम, रामलड़ैते, योगेंद्र राजपूत, अंचलमणि राजपूत, प्रधान अरविंद राजपूत, अजय राजपूत, धनीराम वर्मा, महादेव, सभासद पुरषोत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें