फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन टूटने से 25 गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आंधी के चलते ब्लॉक क्षेत्र के गांव परमनगर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। इसके साथ ही शमसाबाद उपकेंद्र भी करीब एक घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन


गांव परमनगर के पास बुधवार रात करीब 12 बजे आंधी से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे हरसिंहपुर फीडर बंद कर दिया, जिससे हरसिंगपुर, परमनगर और हजियांपुर समेत करीब 25 गांवों की बिजली चली गई। लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट पकड़ा। बरसात बंद होने के बाद लाइनमैनों हाईटेंशन लाइन ठीक करनी शुरू की। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तार जोड़कर हरसिंहपुर फीडर चालू किया गया।
वहीं, गुरुवार रात करीब 12:40 से 1:45 बजे तक आंधी-पानी के चलते शमसाबाद उपकेंद्र बंद रखा गया। इससे 30 गांवों की आपूर्ति ठप रही। वहीं मंझना फीडर गुरुवार सुबह चार से सात बजे तक बंद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें