Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गृह कलह के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक बदायूं जनपद के उसैत थाना क्षेत्र के गांव गड़िया का मूल निवासी है।
विज्ञापन
वह कायमगंज के मोहल्ला मेंहदीबाग में अपनी ससुराल में पत्नी बच्चों के साथ रहता था। बुधवार शाम गृह कलह में पत्नी से विवाद हो गया। इससे उसने अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास किसी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।