फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर हवाई हमले से खुशी, गूंजा वंदे मातरम्

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर भारत ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बदला ले लिया। जिले भर में इस हमले की खुशी में जगह-जगह जुलूस निकाले गए। इसके साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। जिले में वंदे मातरम् का उद्घोष गूंजा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मंगलवार को त्रिपोलिया चौक पर आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला मंत्री रवींद्र सिंह भदौरिया, जिला संयोजक आकाश बाजपेई, जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्र, जिला मंत्री रवींद्र भदौरिया, पंकज कुमार, रोहित शर्मा, प्रणव कुमार, नागेंद्र, अंकुर वर्मा और अशोक गुप्ता रहे। विश्व हिंदू महासंघ और साहबगंज चौराहा व्यापार मंडल (मिश्र गुट) की ओर से साहबगंज चौराहा पर आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी गई। नगर अध्यक्ष रवि बाजपेई, राममुरारी शुक्ल, अध्यक्ष राजू भारद्वाज, महामंत्री रवि चौहान, कुलभूषण श्रीवास्तव, आदित्य दीक्षित, रवि चौहान, ऋषि तिवारी, दीपक दुबे, कुलदीप गुप्ता, अमन जैन, गौरव वर्मा, अवनीश पाठक और शिवम शुक्ल आदि रहे।

लोकतंत्र रक्षक सेनानी के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने बैठक कर पाकिस्तान के खिलाफ हुई कार्रवाई पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई कर पूरे विश्व को जवाब दिया है कि भारत कायर नहीं है। यहां चंद्रशेखर वर्मा, वेदराम पाल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, श्यामबाबू, निर्दोष कुमार और संतोष कुमार आदि रहे। अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन की ओर से हनुमान मंदिर भोलेपुर के पास प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। यहां पंकज प्रकाश, तनु कुदेसिया, राहुल राजपूत, राजू राठौर, राजेश सिंह रहे। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


नंदी संकल्प सेना ने फतेहगढ़ चौराहा पर आतिशबाजी छुड़ाकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, नगर अध्यक्ष गोविंद कश्यप, मनु कठेरिया, दिलीप श्रीवास्तव, मोनू यादव, शिवम राजपूत, रक्षपाल सिंह, आलोक गुप्ता और अजय राठौर रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई। यहां जिला संयोजक अभिषेक शाक्य, जिलाध्यक्ष अनन्य प्रताप सिंह, जिला महामंत्री आशीष गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, विशेष मैसी, प्रसून कटियार, सौरभ दुबे, अनिरुद्ध चौहान और आशुतोष राठौर आदि रहे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, कसबा चौराहा पर युवाओं ने तिरंगा के साथ जुलूस निकालकर आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई बांटी। इस अवसर पर दीपू कुमार, वैभव कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार और भानू सिंह आदि रहे। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार, कसबा चौराहा पर युवाओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई का वितरण किया। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई। रोहित यादव, मुन्नालाल यादव, दीपक यादव और सुमित यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें