फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 गांवों की 17 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगापार क्षेत्र के चार विद्युत उपकेंद्र 33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन सौ गांवों की 17 घंटे बिजली गुल रही। लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से बलीपट्टी गांव में 11 केवी लाइन का पोल टूट गया। जिससे 50 गांवों की बिजली देर शाम तक नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, तहसील, राजेपुर और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन एक है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे लाइन में फाल्ट आने से चोर उपकेेंद्र ठप हो गए। फाल्ट ठीक होने पर एक घंटे बाद बिजली चालू कर दी गई। रात साढ़े 11 बजे 33 केवी लाइन में दोबारा फाल्ट आ गया और चारों उपकेंद्र फिर ठप हो गए। रात भर बिजली गुल रही। शनिवार सुबह बिजली विभाग की टीम फाल्ट
खोजने में लगी लेकिन नहीं मिला। जिस पर तहसील विद्युत उपकेंद्र का जंफर खोल कर तीन विद्युत उपकेंद्र में दोपहर 12 बजे बिजली चालू की गई। दो घंटे बाद फिर इमरजेंसी कटौती की गई। शाम करीब छह बजे चारों उपकेंद्र चालू हो गए। 250 गांवों की बिजली 17 घंटे बाद चालू हुई। वहीं अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन में फाल्स से करीब 50 गांवों की बिजली चालू नहीं हो पाई। पता चला
विज्ञापन

कि बलीपट्टी गांव में किसी वाहन की टक्कर से 11 केवी का पोल टूट गया है। वहां मरम्मत काम कराया जा रहा है। एसडीओ अनमोल प्रताप ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट और इमरजेंसी कटौती से गांवों की बिजली बंद रही। 250 गांवों की बिजली चालू कर दी गई है। अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी का टूटा पोल बदलवाया जा रहा है। जल्द 50 गांवों की बिजली चालू कर दी जाएगी।
----
लकूला विद्युत उपकेंद्र से शहर के तीस मोहल्लों को बिजली दी जाती है। शुक्रवार रात करीब दस बजे 33केवी लाइन के पोल पर लगा इंसूलेटर खराब हो गया। इससे उपकेंद्र बंद होने से 30 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई। उधर डिवीजन फीडर की लाइन में फाल्ट आने से 20 मोहल्लों की शुक्रवार रात बिजली गुल हो गई थी। एक घंटे बाद फाल्ट को ठीक कराकर मोहल्लों को बिजली दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें