फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल कटियार हटे, विधायक पुत्र महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते नए जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव राजपूत ने जिला कार्यकारिणी में फेरबदल कर दिया है। नई जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री पद से विमल कटियार की छुट्टी कर दी गई है। उनके स्थान पर अमृतपुर के विधायक के पुत्र संदीप कुमार शाक्य को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


करीब एक पखवारा पहले प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद से सत्यपाल सिंह को हटाकर डॉ. भूदेव राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया और सत्यपाल सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी है। नए जिलाध्यक्ष ने शनिवार को नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। प्रभात अवस्थी, फतेहचंद्र वर्मा, विजय गुप्ता, भाष्करदत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, ममता सक्सेना, इंदिरा राठौर, वीरेंद्र कठेरिया को जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप सक्सेना, शैलेंद्र राठौर, रूपेश गुप्ता, संदीप शाक्य को जिला महामंत्री, रश्मि दुबे, राजवती बाथम, विनीता मिश्रा, सुनील रावत, नंदकिशोर कटियार, शैलेंद्र वर्मा, अनुराग दुबे, नवनीत पाल को जिला मंत्री और संजीव को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सूत्रों की मानें तो जिला महामंत्री पद से केवल विमल कटियार की छुट्टी कर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य को जिम्मेदारी दी गई। बताते हैं कि जिला महामंत्री के खिलाफ कई शिकायतें प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थीं। जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव राजपूत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें