फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बैंक बंद होने से नोटबंदी की आई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर पांच दिन के अवकाश के चलते शहर में नोटबंदी जैसे हालात हो गए। शहर क्षेत्र के अधिकतर एटीएम में कैश ही नहीं बचा। जिन पर कैश था, उन एटीएम पर रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


दिवाली पर सात से 11 नवंबर तक बैंकों में अवकाश होने के चलते ग्राहक एटीएम के सहारे थे। बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भी बैंक बंद होने से एक दिन पहले पर्याप्त मात्रा में एटीएम में कैश डालने की बात कही थी। पर, पांच दिन के लंबे अवकाश के चलते एटीएम में पड़ा कैश भी कम पड़ गया। रविवार को ठंडी सड़क स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में कैश नहीं था, जिससे उसका शटर गिरा दिया गया था। इसके पास में ही स्थित एक्सिस बैंक और रेलवे रोड स्थित विजया बैंक का एटीएम भी बंद था। पांडेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित एटीएम में नो कैश का नोटिस चस्पा था। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन स्थित पंजाब नेशनल बैंक, महाराष्ट्र बैंक, यूको बैंक और त्रिपोलिया चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में भी कैश नहीं था।

बद्री विशाल कालेज के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में कैश निकालने के लिए ग्राहकों की लाइन नजर आई। यहां मौजूद ग्राहकों का कहना था कि पांच दिन बैंक बंद होने के चलते नोटबंदी की याद आ गई। हालांकि सोमवार से बैंकों के खुलने से ग्राहकों को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र बैंक के शाखा प्रबंधक शुभकरन कौशल ने बताया कि पांच दिन तक बैंकों की छुट्टी होने के चलते एटीएम में कैश खत्म होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें