फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारियों ने रविवार को दुर्वाषा ऋषि आश्रम पांचाल घाट के निकट स्थित घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाटों के किनारे भारी मात्रा में खंडित मूर्तियां एकत्र करने के बाद पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन चौकी इंचार्ज को सौंपा। घाट के संचालक राजमंगल का गंदगी फैलाने पर स्नान कर रहे लोगों से विवाद भी हुआ।
पदाधिकारी इसके बाद पांचाल घाट पुलिस चौकी पहुंचे और ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि दिवाली पर लोगों ने घाटों के किनारे खंडित मूर्तियां फेंकी हैं। एक दिन में इन्हें भू विसर्जित नहीं किया जा सकता। इसमें सभी संगठनों की जरूरत है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि घाटों पर गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। राममुरारी शुक्ल, वीरेंद्र मिश्र, राकेश शुक्ल, अमन शुक्ल, अमित कुमार, निर्भय शंकर, ऋषभ त्रिवेदी, अनूप सैनी और दीपक सिंधी आदि रहे।