फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैक्स और कपड़े के झोले में दे रहे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पॉलिथीन बंदी का असर दूसरे दिन बाजार खुलने पर दिखाई दिया। अधिकतर लोग घरों से बाजार करने निकले तो सामान रखने के लिए पॉलिथीन न मिलने पर दिक्कत हुई। हालांकि ठेली दुकानदार चोरी-छिपे ग्राहकों को पॉलिथीन देते नजर आए। वहीं, बड़े दुकानदारों ने फ्लैक्स व कपड़े के झोलों का इस्तेमाल किया।

15 जुलाई को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया था। सोमवार को बाजार खुलते ही जिला प्रशासन की ओर से गठित टीमों ने छापेमारी शुरू की तो दुकानदारों में इसकी दहशत दिखाई दी। रेलवे रोड महादेवी वर्मा मूर्ति के निकट फलों की ठेली लगाए दुकानदारों के पास पॉलिथीन नजर नहीं आई। इसी तरह पल्ला सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन और घुमना सब्जी मंडी में भी दुकानदारों के पास पॉलिथीन नहीं मिली।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1.45 बजे पल्ला सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए जितेंद्र पांडेय ने सब्जी विक्रेता से सब्जी खरीदी। झोला न लाने के कारण सब्जी विक्रेता ने पॉलिथीन में सब्जी देने से इनकार कर दिया। काफी कहने पर सब्जी विक्रेता ने दूसरी दुकान से पॉलिथीन लाकर सब्जी रखी। ठेली दुकानदारों का कहना था कि ग्राहक झोला लाने की आदत भूल गए हैं, जिस वजह से चोरी-छिपे पॉलिथीन रखनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नेहरू रोड पर साड़ी सेंटर के मालिक संजय गर्ग ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध सरकार का उचित निर्णय है। प्रतिबंध के बाद उन्होंने फ्लैक्स व कपड़े के बैग मंगवा लिए हैं, जिसमें साड़ी आदि रखकर ग्राहकों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें