फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे दो दोस्तों को नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा में गुरुवार को नहाते समय डूब रहे दो दोस्तों को नाविकों ने बचा लिया।

शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम गमादेवी निवासी सनी बाथम (12) पुत्र राजेंद्र, अन्नू (12) पुत्र संजू वर्मा, मोहल्ला लिंजीगंज निवासी रामजी (14) पुत्र सुरेश सक्सेना और नन्हे (13) शहर के रोडवेज बस अड्डे पर पानी की बोतलें बेचते हैं। गुरुवार की दोपहर चारों दोस्त पांचाल घाट पहुंच गए। उत्तरीबंधा पर सनी और अन्नू नहाने के दौरान मौजमस्ती करने लगे। गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो नाविकों ने कूद कर दोनों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नन्हे वहां से घबरा कर भाग निकला, जबकि रामजी को लोगों ने पकड़ लिया। लोगाें ने इनके परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सनी ने बताया कि वह लोग गंगा नहाने के लिए आए थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने से लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें