फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेख से 15 शिक्षक नौकरी पाकर अन्य जिलों में करा ले गए तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे 15 शिक्षक ले चुके ट्रांसफर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे 15 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादला करा चुके हैं। बीएसए लाल जी यादव ने जिन जिलों में शिक्षक तैनात हैं, वहां के बीएसए को कार्रवाई के लिए उनके नाम पते की सूची भेजी है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से कई युवक व युवतियों ने शिक्षक की नौकरी पाई थी। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी कर रही है। जिले में 51 शिक्षक फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले निकले थे। इसके अलवा 15 शिक्षक नौकरी पाने के बाद दूसरे जनपदों में तबादला करा ले गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में तत्कालीन बीएसए ने 51 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इसके खिलाफ अभ्यर्थी उच्च न्यायालय से स्टे ले आए थे। इस कारण इन सभी को दोबारा तैनात कर दिया गया। इनका वेतन रोका गया है। अभी भी एसआईटी की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जिन 15 शिक्षकों ने फर्जी बीएड डिग्री से जिले में नौकरी पाई थी उसमें से दो शिक्षक अलीगढ़, एक कानपुर देहात, दो शिक्षक कासगंज, तीन शिक्षक कन्नौज, तीन शिक्षक मैनपुरी और एक शिक्षक एटा तबादले पर चले गए थे। बीएसए लालजी यादव ने इन सभी के खिलाफ शासन से आए आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिले के बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें