फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पशु बीमार, अस्पताल में डॉक्टर न दवाएं

विज्ञापन
अमृतपुर पशु अस्पताल में खड़े पैरवेट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव हरसिंहपुर गहलवार में 15 पशु बीमार हैं, जबकि अमृतपुर पशु चिकित्सालय में न तो डॉक्टर हैं और न ही दवाएं। इससे अस्पताल पैरावेट के सहारे चल रहा है। पशुपालक झोलाछापों से इलाज कराने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

तहसील अमृतपुर में बने पशु अस्पताल में करीब तीन साल से डॉक्टर की तैनाती नहीं है। चौकीदार माया देवी अस्पताल को खोलती हैं। पैरावेट जगलाल, नरेंद्र, रामदीन अस्पताल में बैठकर पशुओं का इलाज करते हैं। इससे ग्रामीण पशुओं का इलाज झोलाछाप से कराने पर मजबूर हैं। क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में करीब 15 से अधिक पशु मुंहपका, खुरपका की बीमारी से ग्रस्त हैं।
गांव के शंभुदयाल, सोनू, अनिल कुमार, प्रशांत आदि का कहना है कि वह अस्पताल में कई बार गए, लेकिन कोई नहीं मिला। इससे पशुओं का इलाज झोलाछाप से करा रहे हैं। पशुओं का टीकाकरण भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

ॲगांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी सत्य प्रकाश कहते हैं कि अस्पताल में डॉक्टर न होने से पशुओं का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। वह अपनी भैंस का इलाज झोलाछाप से करा रहे हैं।
अमृतपुर निवासी शिवधार का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर न होने से पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। भैंस को खुरपका और मुंहपका की बीमारी होने से परेशान हैं।
अमृतपुर अस्पताल में डिप्टी सीवीओ का पद सृजित है। तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। हर गांव में जल्द ही टीकाकरण कराया जाएगा। -डॉ. राजकिशोर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें