फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के 14 वार्डों को आइसोलेशन वार्ड में होंगे तब्दील

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व पास में खड़े सीएमएस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश भले ही हाईअलर्ट पर हो, मगर लोहिया अस्पताल में लापरवाही जगजाहिर हो गई है। अचानक लोहिया अस्पताल पहुंचे डीएम मानवेंद्र सिंह ने लेटलतीफ सीएमएस को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह सोमवार दोपहर करीब पौन बजे एसपी डा. अनिल मिश्र के साथ लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां न तो सीएमएस मिले और न ही सीएमओ। दस मिनट बाद पहुंचे दोनों अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद डीएम आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। बेड और शौचालय में गंदगी देख वह गुस्सा गए। कहा कि लापरवाही की हद है।
दो बार यही हाल देख चुके हैं। उन्होंने चारों वार्डों को खुलवाकर देखा, तो अव्यवस्थाएं मिलीं। सीएमओ और सीएमएस से कहा कि सिर्फ चार नहीं ऊपर के सभी 14 वार्डों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दें। यह क्षेत्र पूरी तरह संक्रमण मुक्त होना चाहिए। इसके बाद वे सीएमएस के कक्ष में अफसरों संग बैठे। कहा कि सफाई महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और लोहिया अस्पताल में हैंडवाश काउंटर खोले जाएं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था हो। बोले, जो 14 वार्ड आइसोलेशन में तब्दील होंगे, उनमें एक-एक बेड ही होना चाहिए। डीएम ने सीएमएस अशोक कुमार से कहा कि तीन दिन बाद वह दोबारा आएंगे। कोई बहाना नहीं चलेगा।
सीएचसी और निजी अस्पतालों में बनें आइसोलेशन वार्ड
डीएम ने सीएमओ डा. चंद्रशेखर को निर्देश दिए कि जिले की सभी सीएचसी और हर निजी अस्पताल में एक-एक आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था तुरंत हो जाए। संक्रमण की भयावहता तक हम इंतजार नहीं कर सकते। पहले से ही पूरी व्यवस्था दुरुस्त हो जाए।
विदेश से आए यात्री को कोरेनटाइन प्रोटोकाल के पालन की हिदायत
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसपी डा. अनिल मिश्र शहर के रस्तोगी मोहल्ले में विदेश से लौटे कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, तो वह वहीं बैठे मिले। इस पर कहा, 14 दिन तक घर में ही रहकर कोरेनटाइन प्रोटोकाल का पालन कर स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहना चाहिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि विदेश से आने वालों में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 14 दिन अस्पताल में रखें। इससे कम आयु के लोगों को घर से बाहर न निकलने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें