फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला अष्टमी: बढ़पुर देवी दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
बढ़पुर मंदिर में पूजा करने को श्रद्घालुओं की लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बीमारियों का नाश करने वाली माता शीतला की अष्टमी पर सोमवार को बढ़पुर माता मंदिर पर भक्तों की जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ रही। दूरदराज क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रालियों से तमाम भक्त पहुंचे। मेला भी लगा। इसमें लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

बढ़पुर में माता शीतला का मंदिर है। माता का यह स्वरूप रोगों को नाश करने वाला है, सो कोरोना से बचने के लिए सुबह से ही अपार जनसमूह उमड़ पड़ा।
माता के मंदिर में भक्तों की लाइनें लग गईं। देर रात तक माता के दरबार में जयकारे गूंजते रहे। माता के भक्तों ने विशेष अनुष्ठान भी कराए।
सड़क किनारे लगी दुकानों पर महिलाओं ने खरीदारी की और खानपान का लुत्फ उठाया। यही नहीं गांव के बच्चों के मनोरंजन को छोटे झूले भी लगाए गए। उनका भी जमकर मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें