फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा फायरिंग में 14 पर मुकदमा

विज्ञापन
भीमसेन मार्केट के पास गोली चलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी चंचल मिश्रा का मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप है। बुधवार रात वे पंप से घर जा रहे थे, तभी नेकपुर ओवर ब्रिज के पास मौजूद प्रशांत यादव उर्फ भोलू, विट्टू पाठक व 12 अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पंप मालिक किसी तरह जान बचाकर निकले व अपने मोबाइल से परिचित को घटना की जानकारी दी।
मौके पर फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थ्ल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात चंचल की तहरीर पर प्रशांत यादव उर्फ भोलू, बिट्टू पाठक व 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें