फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 से नहीं हुआ कोई इंडस्ट्रियल बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में सैकड़ों छपाई उद्योग चल रहे हैं। इसके बावजूद इंडस्ट्रियल बिजली कनेक्शन गिने चुने ही हैं। वर्ष 2013 के बाद से अब तक कोई भी इंडस्ट्रियल विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है। सौ से ज्यादा उद्योग घरेलू बिजली कनेक्शन पर चल रहे हैं। ये बातें सोमवार को कुंभ मेले के संबंध में हुई छपाई उद्यमियों की मीटिंग में निकल कर सामने आई।
विज्ञापन


बैठक में आए उद्यमियों ने जिलाधिकारी से सीटीपी (कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट) की मांग की। उन्होंने बताया कि सीटीपी लग जाने से गंगा दूषित होने की समस्या खत्म हो जाएगी। सभी छोटे उद्यमी मानक पूरे नहीं कर सकते। उनके पास इतना बजट नहीं है कि वे सारे मानक पूरे कर सकें।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि मानक पूरे करने की स्थिति में ही वह छपाई करने की अनुमति दे सकती हैं। इसके बाद उन्होंने सीटीपी के मुद्दे पर बात की तो बताया गया कि सीटीपी टेक्सटाइल पार्क में लगनी है। उन्होंने सभी उद्यमियों से टेक्सटाइल पार्क में काम करने को कहा। इस पर उद्यमियों ने बताया कि छोटे छोटे बजट पर काम करने वाले लोग वहां जाकर काम करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से पूछा कि कनेक्शन देने से पहले जांच नहीं की जाती है व संबंधित विभाग से एनओसी क्यों नहीं ली जाती है। इस पर एक्सईएन ने बताया कि कोई कनेक्शन के लिए डिवीजन कार्यालय आता ही नहीं है। निचले स्तर से दलालों के माध्यम से घरेलू कनेक्शन या कामर्शियल कनेक्शन ले लिए जाते हैं। एनओसी लेने का प्रावधान इंडस्ट्रियल कनेक्शन में है। इसी कारण निचले स्तर से कनेक्शन ले लिए जाते हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें ऐसे उद्योगों की सूची बनाने के निर्देश दिए जहां पर घरेलू कनेक्शन के नाम पर उद्योग चलाए जा रहे हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व उद्योगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें