फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर फहराया सौ फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बटन दबाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते सांसद मुकेश राजपूत व राज्यसभा सांसद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट का तिरंगा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर 100 फीट की ऊंचाई पर देश की शान तिरंगे को फहराया गया। आरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। अतिथियों समेत सभी देश प्रेमियों ने राष्ट्रगान के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि रेलवे ने स्टेशन पर बहुत काम किया। भाजपा सरकार के पहले लोग प्लेटफार्मों पर गड्ढों में गिरते थे, मगर अब ग्रेनाइट पत्थरों पर यात्री चल रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने स्थानीय स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे लोहे के पिलर की स्थापना की है। सोमवार को इस पर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, बसपा के राज्य सभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डीआरएम आशुतोष पंत ने संयुक्त रूप से रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रध्वज फहराया। जैसे ही ध्वज अपनी ऊंचाई पर पहुंचा आरपीएफ के जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सभी को याद होगा 2014 से पहले स्टेशन के प्लेटफार्मों के गड्ढों में यात्री गिरते थे, मगर अब ग्रेनाइट पत्थर लगा है। इन सालों में बड़ा बदलाव आया है। विकास कार्यों का अभी अंत नहीं है। आगे भी यात्री सुविधाओं के लिए काम होता रहेगा। सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की सभी बैठकों में यात्री सुविधाओं के लिए जो भी सुझाव दिए, उन पर अमल हुआ है। अभी कुछ लंबी दूरी की गाड़ियां भी मिलने की उम्मीद है।
डीआरएम आशुतोष पंत ने अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर एडीआरएम अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीतू सिंह, सीनियर डीईएन एमके वर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनिल कुमार वर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य मोहम्मद जाकिर हुसैन, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण में खुली पोल, डीआरएम को मिली कमियां
फर्रुखाबाद। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष पंत के सामने निरीक्षण के वक्त निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की पोल खुल गई। उन्हें टिनशेड में तमाम छेद मिले और प्लेटफार्म पर तार खुली हालत में फैले थे। इस पर शीघ्र सुधार करने की हिदायत दी।
डीआरएम सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे स्पेशल ट्रेन से पांच नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। यहां से ओवर ब्रिज होते हुए प्लेटफार्म दो का निरीक्षण किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने उन्हें टिनशेड दिखाया। उसमें से बड़े छेदों से पानी टपकने की बात बताई।
उन्होंने शीघ्र ही जिम्मेदार अफसर को तलब कर इसे दुरुस्त करने की बात कही। डीआरएम जब प्लेटफार्म के पूर्वी दिशा में पहुंचे, तो बीचोंबीच कई तार खुले पड़े थे। उन्हें दबाया तो गया, मगर जो मसाला लगाया गया, उसकी गुणवत्ता खराब होने की वजह से छूट गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जता कर ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। उन्होंने प्लेटफार्म के पास बने एक लोहे के गोदाम से कबाड़ हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सीधे जवाब देने से कतरा गए डीआरएम
डीआरएम आशुतोष पंत ने सांसद और राज्यसभा सदस्य की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत की। यात्री सुविधा के कई सवालों पर सीधे जवाब देने से कतराते रहे। स्टेेशन पर कानपुर, मैनपुरी की ओर जाने वाली अधिकांश पैसेंजर गाड़ियों में पूर्वी दिशा में लगे सिग्नल के पास इंजन लगाया जाता है। लिहाजा एक भी डिब्बा टिनशेड में नहीं होता है। खुले स्थान पर न तो पानी की सुविधा है और न ही बैठने की। छांव न होने से यात्री परेशान रहते हैं।
इस बारे में डीआरएम से सवाल किया, तो वह हर बार तकनीकी दिक्कत की वजह से ऐसा होने की बात कहते रहे। बाद में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि टिनशेड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। एक सवाल पर कहा कि कानपुर से बरेली और फर्रुखाबाद से प्रयागराज के लिए ट्रेन चलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि जैसे जैसे कोरोना संक्रमण कम होगा, पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आरक्षित टिकट वितरण में होने वाली दिक्कतों को भी दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सामान्य ट्रेनों का करें संचालन
जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विशाल दुबे ने डीआरएम को 6 सूत्री ज्ञापन दिया। कहा कि पहले की तरह शीघ्र ही सामान्य श्रेणी की ट्रेनों का संचालन किया जाए। उन्होंने पैसेंजर ट्रेन का सामान्य किराया करने, दिल्ली के लिए एक और ट्रेन नियमित चलाने, पश्चिमी गेट पर अंडरपास बनवाने आदि मांगें रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें