फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से 10.50 लाख की चोरी

विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर के ताले तोड़कर चोर नगदी समेत करीब 10.50 लाख का माल ले गए। परिवार बीमार बेटी को लेकर दरगाह पर गया था। पुलिस ने जांच के बाद मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी रामकृष्ण शर्मा चकबंदी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पुत्री की तबियत खराब रहती है। घर पर ताले लगाकर रविवार को पत्नी व बच्चों को लेकर बड़े सरकार की दरगाह पर गए थे। रात अधिक होने की वजह से दरगाह पर ही रुक गए।
रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर का ताला डुप्लीकेट चाभी से खोल लिया। अलमारी का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घर पहुंचने पर रामकृष्ण को चोरी की जानकारी हुई। उनकी पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल, कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर कुमार भी पहुंच गए।
गृहस्वामी ने बताया कि चोर ढाई लाख रुपये, दो सोने के हार, कंठी माला, चार जोड़ी झाले, मांग टीका, छह अंगूठी, एक जोड़ी टाप्स, एक सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, एक सोने की नथ व करधनी, सात जोड़ी पायलें, दो जोड़ी छोटी पायलें, खड़ाऊ, चार जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी चांदी के चाबी के गुच्छे, नाक का फूल समेत करीब 10.50 लाख का माल ले गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
डॉग स्वायड, फारेंसिक टीम ने की जांच
पुलिस लाइन से खोजी कुत्ते को बुलाया गया। घटना स्थल पर सामान को सूंघने के बाद खोजी कुत्ते ने इधर-उधर दौड़ लगाई और वापस कमरे में आकर खड़ा हो गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर चोरों के हाथों व पैर के निशान के नूमने एकत्र किए।

फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन में चोरी के बाद अचेत हुई महिला। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन में चोरी के बाद छानबीन करता डॉग स्क्वायड। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें