फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेमराज के घर जाएंगे सेना प्रमुख

Mon, 14 Jan 2013 02:18 PM IST
नई दिल्ली/मथुरा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां के गांव शेरनगर खैरार में शहीद हेमराज का सिर वापस लाने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर उनकी मां मीना और पत्नी धर्मवती का अनशन सोमवार को भी जारी है। इस बीच सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा है कि वह शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व खबर थी कि शहीद हेमराज के परिजनों ने कहा था कि सेना प्रमुख अगर उनके यहां आते हैं तो वह अनशन तोड़ देंगे। लेकिन अनशन खत्म करने के संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

पत्नी की हालत चिंताजनक
हालांकि अनशन के कारण शहीद हेमराज की पत्नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इससे पूर्व रविवार को
उनकी तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों के एक दल ने गांव में पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार किया था। चिकित्सकों का कहना है कि अगर हेमराज की पत्नी खाना नहीं खाती हैं तो स्थिति बिगड़ सकती है। और फिर उनको अस्पताल में भर्ती कराना होगा। 
विज्ञापन


सरकारी रवैये से नाराजगी
शहीद हेमराज का परिवार सरकारी रवैये से काफी नाराज है। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि शहीद हेमराज के अंतिम सस्कार में सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं। हर मुमिकन मदद का वादा करने के एक हफ्ते बाद भी इस परिवार को कोई मदद नहीं मिली है।

शहीद हेमराज के परिजनों के साथ-साथ गांव के कई लोग भी अनशन पर बैठे हैं। वह शहीद हेमराज का सिर वापस लाने, उनके नाम पर गांव में डिग्री कालेज बनवाने समेत अपने 10 मांगों पर अड़े हैं। रविवार को सांसद जयंत चौधरी ने अनशन समाप्त करने की अपील की लेकिन परिजनों ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें